फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora District Panchayat President, Vice President and members took oath

Almora News: अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 05 Sep 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Almora District Panchayat President, Vice President and members took oath
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने और जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस दौरान नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए एक जुटता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धारानौला स्थित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डीएम आलोक कुमार पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है इसलिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने नये दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाएं। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि एकजुटता से भाजपा को जीत मिली है। सभी मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जन समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश सुनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed