फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora are five pumps dry

अल्मोड़ा के पांचों पंप रहे ड्राई

Wed, 13 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Almora are five pumps dry

पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब भी बनी है। बुधवार को नगर के पांचों पंपों में दोपहर तक तेल नहीं था। तेल नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान रहे। कई पर्यटकों के वाहनों को भी तेल नहीं मिल पाया। तेल के अभाव में कई रूटों पर टैक्सियां भी कम चलीं। हालांकि शाम के वक्त एक पंप में डीजल पहुंचा।

विज्ञापन


क्षेत्र में एक पखवाड़े से पेट्रोल और डीजल की किल्लत चल रही है। पंपों को मांग के अनुसार तेल की सप्लाई नहीं मिल रही है। तेल का टैंकर पहुंचते ही पंपों में वाहनों की लाइन लग जा रही हैं। इससे सड़क में अक्सर जाम  भी लग रहा है। तेल बांटने और यातायात को व्यवस्थित करने को पुलिस कर्मियों को तैनात करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को धारानौला, मालरोड, पांडेखोला स्थित पांचों पंपों में तेल नहीं मिला।  पंप संचालकों ने आवश्यक सेवाओं के लिए जारी परमिट पर रिर्जव स्टॉक में जमा तेल वाहनों में डाला। तेल की किल्लत को लेकर वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंपों में तेल नहीं मिलने से जहां कई रूटों में टैक्सियां कम चली वहीं पर्यटक वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पंपों से तेल लेकर जमाखोरी कर रहे हैं और फिर चालकों को अधिक दाम में तेल बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने बताया कि डिपो से तेल की आपूर्ति नहीं होने से पेट्रोल और डीजल की कमी हो रही है। उन्होंने पंप संचालकों को फिलहाल निर्धारित मात्रा में ही तेल देने का निर्देश दिया है।

डीएसओ ने बताया कि बस और ट्रक आदि भारी वाहनों के लिए 40 लीटर, हल्के वाहन आदि को 15 लीटर, पेट्रोल कारों को 12 और दुपहिया वाहनों को मात्र चार लीटर तेल बांटने की व्यवस्था तय की गई है। गेलन आदि बर्तनों में भी बगैर एसडीएम अथवा डीएसओ की संस्तुति के तेल नहीं दिया जा सकेगा।


 उन्होंने बताया कि तेल की जमाखोरी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इधर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed