{"_id":"6acd25cb111085961904de09","slug":"allegations-of-irregularities-in-nagar-panchayat-development-works-probe-demanded-almora-news-c-232-1-alm1019-149828-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
Mon, 12 Oct 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत द्वाराहाट में पिछले एक वर्ष के दौरान कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने जांच की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी भेजी गई है।
ज्ञापन में नगर पंचायत में पिछले एक वर्ष के दौरान कराए गए कार्यों और खर्च की गई धनराशि का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की गई है। बिजली के उपकरणों, सफाई सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीद, उनकी गुणवत्ता, व्यय और वितरण की जांच कराने की बात भी कही गई है। क्षेत्रवासियों ने नगर की बिजली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों को चालू-बंद करने का समय निर्धारित करने की मांग उठाई है। साथ ही, नगर पंचायत में दो कनिष्ठ अभियंता होने के बावजूद विकास कार्य समय पर नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और राज्य वित्त से मिली धनराशि के उपयोग की जांच कराने की भी मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में नरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, गिरीश भट्ट, भुवन जोशी, गणेश चंद्र, विपिन फुलारा, भीम सिंह किरौला, शांति रौतेला, प्रीति शाह, दीपक वर्मा, अनूप कुमार, राधा रावत, हीरा नेगी रहीं।