फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Allegation of ignoring the region's problems

Almora News: क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप

Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Allegation of ignoring the region's problems
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को करन माहरा ने कहा कि विधायक उनके कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों के साथ ही कोरोना काल में अस्पताल को मिली मशीनों का भी अब उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें रोकने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किए गए जबकि बागेश्वर और कपकोट के भाजपा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के चिकित्सकों के तबादले रुकवाने में सफल रहे।
विज्ञापन

वहां पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, गुसाई राम आर्या, कमलेश बोरा, प्रेम सिंह अधिकारी, कुलदीप कुमार, गोपाल देव, दीप उपाध्याय, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत से होगी कांग्रेस की पहली जनाक्रोश रैली

करन माहरा ने बताया कि राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस शनिवार को रानीखेत में जन आक्रोश रैली आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश की यह पहली रैली होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धुराफाट क्षेत्र के 38 से अधिक गांवों की स्वीकृत पेयजल योजना वर्षों बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग की ओर से रानीखेत बाजार में किए जा रहे चिह्नीकरण का विरोध करते हुए कहा कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना की जा रही कार्रवाई उचित नहीं है।




पंतकोटुली मार्ग के चौड़ीकरण में भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जहां पेड़ों की कटाई जरूरी थी, वहां उन्हें नहीं हटाया गया, जबकि कई स्थानों पर बिना आवश्यकता पेड़ काट दिए गए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की। करन माहरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद कैंची धाम में जाम की समस्या का आज तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed