फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alcohol found at just 100 meters away from school

स्कूल से महज 100 मीटर दूर पर मिल रही शराब 

Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 09 Jun 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Alcohol found at just 100 meters away from school
राजकीय इंटर काॅलेज लमगड़ा - फोटो : amar ujala

राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से बड़ा मजाक किया जा रहा है। नियमों को ताख पर रखकर स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान खोल दी गई है। इससे अभिभावकों में प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त रोष है। अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।

विज्ञापन


 अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की ओर से डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिस स्थान पर देसी शराब की दुकान खोली गई है, उससे स्कूल की दूरी महज 100 मीटर ही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को जहां स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा दुकान वाले स्थान से कई गांवों को जोड़ने वाला रास्ता भी गुजरता है। विद्यालय के पास शराब की दुकान खुलने से जहां स्कूल का माहौल खराब हो रहा है, वहीं छात्र-छात्राओं के साथ कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने डीएम से बच्चों के भविष्य और जनहित को देखते हुए स्कूल परिसर के पास से शराब की दुकान को हटवाने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश कपकोटी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमर प्रकाश, शंकर नाथ गोस्वामी, नर सिंह, महेश चंद्र, नारायण सिंह आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed