{"_id":"64948919b00b6c84ab021bbb","slug":"agniveer-bharti-in-ranikhet-ranikhet-news-c-8-1-173638-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अग्निवीर बनने के लिए दौड़े रानीखेत, बागेश्वर, सोमेश्वर तहसीलों के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अग्निवीर बनने के लिए दौड़े रानीखेत, बागेश्वर, सोमेश्वर तहसीलों के युवा
Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट मुख्यालय रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रानीखेत, बागेश्वर और सोमेश्वर तहसील के एक हजार युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। युवाओं ने बीम लगाई। इस बाधा को पार करने वाले युवा खुशी से झूम उठे और अगली बाधा को पार करने की तैयारी में जुट गए।
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए युवाओं का रात ढाई बजे से छह बजे तक सोमनाथ मैदान में प्रवेश हुआ। तीसरे दिन रानीखेत, बागेश्वर, सोमेश्वर तहसील के एक हजार युवाओं ने 1.6 किमी की दौड़ लगाई। बीम लगाकर उन्होंने अग्निवीर बनने के लिए जमकर पसीना बहाया। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार ने बताया कि सफल युवाओं के दस्तावेज जांचे गए। सफल अभ्यर्थियों को अगले दौर के लिए बुलाया गया है। असफल अभ्यर्थियों की घर वापसी हुई है।
उन्होंने बताया कि 27 जून तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएसनगर जिले के युवाओं की जनरल ड्यूटी अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसके बाद इन जिलों के युवाओं की अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन पद के लिए भर्ती होगी। तीन जुलाई से उत्तराखंड और यूपी के युवाओं की सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, वेटरिनरी, सिपाही डी फार्मा की भर्ती शुरू होगी।
विज्ञापन
उड़नदस्ता रख रहा पैनी नजर
अल्मोड़ा। भर्ती रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन की उड़नदस्ता टीम व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रही है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है। होटल, ढाबों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।