फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Agitaion in Ranikhet For Health Facility

अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का बेमियादी धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Agitaion in Ranikhet For Health Facility
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र बड़े राजकीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की कमी के विरोध में विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद वह अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि जानबूझकर सरकार उनके क्षेत्र के अस्पताल की उपेक्षा हो रही है। फिजिशियन नहीं होने के कारण दूरदराज के रोगी परेशान हो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। इधर, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक से जुलूस प्रदर्शन करते हुए अस्पताल परिसर पहुंचे, यहां बेमियादी धरने पर बैठ गए। रानीखेत के अलावा भिकियासैंण क्षेत्र से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता और प्रतिनिधि यहां पहुंचे। विधायक ने कहा कि विधानसभा में मामले उठाने के बावजूद उनके क्षेत्र की उपेक्षा हो रही है। दूरदराज के रोगियों को परेशानी हो रही है। गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जा रहा है। यदि शीघ्र यहां डॉक्टर नहीं पहुंचते तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि कई सालों से अस्पताल अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। यहां न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही स्टाफ सहयोग करता है। अल्ट्रासाउंड तक की उचित सुविधा नहीं है। डिजिटल एक्सरे मशीन वर्षों से खराब है। वहां नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी, ब्लॉक प्रमुख चित्रा देवी, प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख पुष्कर बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, हेमंत माहरा, हेमंत रौतेला, अंबा दत्त पंत थे।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दिलाया जांच का भरोसा
रानीखेत। धरने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे मौके पर पहुंची। कहा कि स्वास्थ्य सचिव से वार्ता की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा। बाद में विधायक करन माहरा और अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक हुई।

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि आए दिन अस्पताल से मरीजों को ऑपरेशन के लिए अन्यत्र बुलाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाने की शिकायतें हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तमाम मामलों की जांच का भरोसा दिलाया। सीएमएस डॉ. केके पांडेय ने कहा कि फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।

अस्पताल में धरने पर बैठे विधायक माहरा, प्रमुख हीरा और अन्य कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी

अस्पताल में धरने पर बैठे विधायक माहरा, प्रमुख हीरा और अन्य कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed