फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After. results. Kshetra Panchayat elections. contenders.

Almora News: क्षेत्र पंचायत चुनाव परिणाम के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों की हलचल

Sat, 02 Aug 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
After. results. Kshetra Panchayat elections. contenders.
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही जिले में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रमुख पद के दावेदारों ने समर्थन जुटाने के लिए रणनीतिक बैठकों और जोड़-तोड़ की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, संभावित समर्थन हासिल करने के लिए निर्वाचित सदस्यों को शिमला, मनाली सहित नेपाल की राजनीतिक सैर पर ले जाने की योजना भी बनाई जा रही है। कुछ प्रभावशाली दावेदारों ने अपने नजदीकी सदस्यों को पहले ही लामबंद करना शुरू कर दिया है जबकि अन्य नव-निर्वाचित सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क साधकर समर्थन सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक चर्चा है कि यह पर्यटन आधारित रणनीति प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहले भी अपनाई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन


गठबंधन और गुटबाजी का दौर शुरू

चुनाव परिणामों के बाद अब ब्लॉक स्तर पर गुटबाजी और संभावित गठबंधनों की भी सुगबुगाहट है। कई दावेदार निर्दलीय और अन्य दलों के सदस्यों से संपर्क साधने में जुटे हैं। कुछ प्रमुख चेहरे सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण मजबूत माने जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय लोकप्रियता और पुराने समीकरणों के सहारे मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन की निगरानी तेज

ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर संभावित खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed