फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adopting new technology or farming: Parvati

नई तकनीक अपनाकर करें खेती : पार्वती

Sun, 02 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adopting new technology or farming: Parvati
विकास भवन में हरी झंड़ी दिखाकर किसान रथों को रवाना करती जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने रविवार को विकास भवन में विभिन्न कृषि रथों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कृषि निवेशों की उपलब्धता बनाए रखने और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कृषक महोत्सवों का आयोजन रबी के मौसम में किया जा रहा है। कृषि महोत्सवों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक के साथ ही कृषि निवेशों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। न्याय पंचायत स्तर पर सोमवार तीन से नौ अक्तूबर तक कृषि महोत्सव आयोजित होंगे। कृषि महोत्सवों के आयोजन से ग्रामीण अंचलों के किसानों को लाभ मिल रहा है। 
डीडीओ मो. असलम ने कृषि महोत्सव में सभी विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा महोत्सवों में जल संरक्षण, संवर्धन आदि के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही कच्चे तालाब निर्माण, चाल-खाल संरक्षण आदि की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सल्ट ब्लॉक के छह प्रधानों को ग्राम सभा में खुले में शौच मुक्त कराए जाने पर सम्मानित किया। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि सरकार किसान के द्वार के अंतर्गत 14 कृषि रथों को विभिन्न न्याय पंचायत मुख्यालयों में भेजा जा रहा है। इन रथों में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य, सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार साहित्य, कीटनाशक दवाईयां, कृषि निवेश वितरण के लिए उपलब्ध हैं। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल और प्रदर्शन भी लगाई गई। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीएस जंगपांगी, सभासद हेम तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. बीडी सिंह, डॉ. आरके शर्मा, वीपीकेएएस के डॉ. जेके बिष्ट, डॉ. निर्मल चंद्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश पुजारी आदि थे।  
विज्ञापन


उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। कार्यक्रम में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हरीश चंद्र, शेरी राम, बसंत सिंह, भगवत सिंह, इंद्र सिंह, चंदन राम शामिल हैं। महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह को पावर विडर प्रदान किया गया। ललित गिरी, शंकर लाल, जीवन सिंह, विकास सिंह को मिनी बीज किट दिए गए। कई किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed