फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Administration removed encroachment on three and a half drain land

Almora News: साढ़े तीन नाली भूमि पर प्रशासन ने हटाया कब्जा

Sat, 03 Aug 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment on three and a half drain land
ग्रामीणों की शिकायत के बाद मोहनरी गांव में कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम। 
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से किया कब्जा हटा दिया है। भतरौंजखान से लगे मोहनरी गांव के ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीएम अल्मोड़ा विनीत तोमर एक शिकायत दी थी। जिसमें ग्रामीणों ने कहा था कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा गांव में जमीन खरीद कर एक होटल बनाया है। होटल के निर्माण के दौरान सरकारी भूमि पर तारबाड़ कर कब्जा किया गया है। जबकि कई पेड़ भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

होटल स्वामी के कब्जे के कारण गांव और मंदिरों को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। विरोध करने पर होटल के कुछ लोगों ने उन पर झूठा मुकदमा करने व जान से मारने की धमकी भी दी। एसडीएम भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर तहसीलदार निशा रानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने होटल स्वामी द्वारा किए गए कब्जे को हटाया और होटल संचालक को कड़ी हिदायत भी दी है।
विज्ञापन


कोट -माेहनरी में होटल के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने, पेड़ काटने और पत्थरों का अवैध खनन करने की शिकायत मिली थी। टीम मौके पर गई और भूमि का सीमांकन कर अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए खनन, लोनिवि, वन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम भिकियासैंण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed