फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Adamant on demand to remove MNREGA worker

Almora News: मनरेगा कर्मी रावत को हटाने की मांग पर अड़े, धरना दिया

Tue, 26 Sep 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Adamant on demand to remove MNREGA worker
द्वाराहाट के त्रिमूर्ति चौक पर आम सभा करते राज्य आंदोलनकारी। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राज्य आंदोलनकारियों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और मनरेगा कर्मी नारायण सिंह रावत को हटाने की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मनरेगा कर्मी से हटाने और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक और विधायक मदन बिष्ट के बीच हुए विवाद के आरोपी नारायण सिंह रावत को कांग्रेस ने तो पद से हटा दिया है। अब उन्हें मनरेगा कर्मी पद से हटाने की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आंदोलनकारी विकासखंड मुख्यालय पहुंचे और रावत को मनरेगी कर्मी पद से हटाने और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग पर धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि रावत क्षेत्र के लोगों को आए दिन धमका रहे हैं, इससे उनमें डर का माहौल है। इस मामले पर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस और विकासखंड के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। चेतावनी दी कि रावत को पद से नहीं हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

यहां आंदोलनकारी संगठन के मनोज अधिकारी, कैलाश फुलारा, सुरेन्द्र लाल साह, चंदन नेगी, बिपिन पंत, गोपाल सिंह रांणा, बीरेंद्र बजेठा, मदन गिरी, भूपाल राम आर्या,लक्ष्मण किरौला, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed