फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Actor Mishra suggested to hold film festival in Almora

हास्य अभिनेता मिश्रा का अल्मोड़ा में फिल्म फेस्टेवल कराने का सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Actor Mishra suggested to hold film festival in Almora
डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात करते जाने माने हास्य अभिनेता संजय मिश्रा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जाने माने अभिनेता संजय मिश्रा ने मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से जिला कार्यालय सभागार में मुलाकात की। उन्होंने एकीकृत आजीविका परियोजना द्वारा स्थापित बेकरी यूनिट और फल प्रसंस्करण इकाई द्वारा उत्पादित सामग्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह मिसाल है।
विज्ञापन

संजय मिश्रा ने कहा कि महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे मडुवे के बिस्कुट गुणवत्ता में काफी अच्छे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को अल्मोड़ा एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का सुझाव दिया। संजय मिश्रा ने कहा कि अल्मोड़ा शहर एक सांस्कृतिक शहर रहा है और यहां के युवाओं ने देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी नाम कमाया है। इस अवसर पर उनके साथ फिल्म कलाकार दीप राज राणा भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने उन्हें यहां आयोजित होने वाले दशहरा, होली, रामलीला और अल्मोड़ा महोत्सव में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उदयशंकर नाट्य अकादमी को थियेटर, फिल्म, फोटोग्राफ्स और आर्ट गैलरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उन्हें यहां पर फिल्म की शूटिंग करने का भी न्यौता दिया। इस अवसर पर एडीएम बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनीता शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबंधन राकेश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, केवल सती, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, राजेश मठपाल, विक्रम तोमर, प्रदीप गुसांई, पंकज चौहान सहित कलक्ट्रेट परिसर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed