फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused arrested with 14 boxes of liquor

14 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 14 boxes of liquor
अल्मोड़ा। कोविड कर्फ्यू के बीच जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लमगड़ा पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि वाहन जब्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मोरनौला चौकी प्रभारी सौरभ भारती टीम के साथ धौलकड़िया तिराहे के समीप चेकिंग अभियान पर थे। चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या यूके 04एफ 1658 की तलाशी लेने पर 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। अवैध शराब के साथ नैनीताल जिले के ग्राम कोटलाचक बेड़चूला निवासी दीवान सिंह नयाल(31) पुत्र कुंवर सिंह नयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि रात्रि चेकिंग में 13 पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बियर बरामद हुई है। कुल 14 पेटी अवैध शराब की कीमत 89100 रुपये है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, लॉकडाउन के दौरान अपने घर आ गया था। कोविड-कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद होने पर अधिक धन कमाने के लालच में जैती की ओर से शराब लाकर अपने गांव कोटलाचक मे लोगों को बेचने की फिराक में था। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर धारा-60/72 आबकारी अधिनियम, 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में लिप्त वाहन को जब्त कर दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed