{"_id":"575c5b8a4f1c1b507e9c5e68","slug":"accident-in-the-blockade-against-binta","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट होने पर बिंता में चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट होने पर बिंता में चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट के खिलाफ बिंता में चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शुक्रवार की देर शाम यहां बिंता में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के विरोध में क्षेत्रवासियों ने रात्रि दो बजे तक शव के साथ धरना दिया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि बड़ी घटना के बावजूद शासन-प्रशासन सुध नहीं ले रहा है, फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी करने और मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
देर रात सीओ आरएस नबियाल ने पांच दिन के भीतर डंपर चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने। एडीबी द्वारा बिंता क्षेत्र में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। टक्कर मारने वाला डंपर वहां सामग्री ढो रहा था। शुक्रवार की देर शाम बिंता से अपने साथी के साथ बाइक से कफलना गांव को जा रहे युवक नैन सिंह रावत की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए नैन सिंह के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने शव को कब्जे में लेकर वहां रात्रि में जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बड़ी घटना के बावजूद शासन-प्रशासन के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। आरोपी डंपर चालक को भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जबकि एडीबी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
देर रात वहां रानीखेत से तहसीलदार दामोदर पांडेय और रानीखेत के सीओ आरएस नबियाल भी पहुंचे, उनकी भी ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। रात्रि दो बजे सीओ नबियाल ने पांच दिन के भीतर चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने शव परिजनों को सौंपा और आश्वासन पूरे नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी।
इधर शनिवार को रानीखेत राजकीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस अवसर पर जीवन सिंह, नवीन बिष्ट, श्याम बनेसी, महेंद्र भंडारी, ललित मेहता, भूपाल भंडारी, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद थे।