फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AB Vajpeyee

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पुण्य तिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
AB Vajpeyee
पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपाई। संवाद न्यूज ? - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हम सबके मार्गदर्शक रहे हैं। आज भाजपा उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राजनीति में सुचिता बनी रहे इसके लिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में विपक्ष भी उनकी बुद्धिमत्ता और शालीनता की हमेशा तारीफ करता रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महेश नयाल, दर्शन रावत, धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, संजय शाह, किरण पंत, तुषारकांत साह, पूनम पालीवाल, नरेंद्र प्रसाद, शेलेन्द्र साह, लता बोरा, राधिका जोशी, निर्मला जोशी, अजीत कार्की, अजय वर्मा, अमित शाह, जगमोहन बिष्ट, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर, आनंद चौहान, दीप्ति सोनकर देवेंद्र सत्यपाल, ललित मेहता, पंकज जोशी, रोहित शाह, करन टम्टा, दीपक पांडे, रमेश मेर, लीला बोरा, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, माया जोशी, लता पांडे मीना भैसोड़ा, सुनील कुमार, त्रिलोक रावत, मनीष जोशी, धर्मवीर, आशीष कुमार, कंचन कुमार, हरीश त्रिपाठी, भावेश जोशी आदि मौजूद थे। उधर रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed