{"_id":"68a0cc4d93421ba7cb07b65f","slug":"aaradhya-and-gaurav-captured-the-trophy-almora-news-c-232-1-alm1002-132363-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आराध्या और गौरव ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आराध्या और गौरव ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में आराध्या और बालक वर्ग में गौरव ने शानदार जीत दर्ज की। खेल विभाग की ओर से विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच बालिका वर्ग में आराध्या और रिद्धी के बीच खेला गया। आराध्या ने रिद्धी को 3-1 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी झटकी। वहीं बालक वर्ग का मुकाबला गौरव कन्नौजिया और अभियोदय के बीच हुआ। गौरव ने अभियोदय को आसानी से 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रभारी डीएसओ अरुण कुमार बनग्याल ने बताया कि अंडर-17, 19 और ओपन वर्ग की प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता 20 से 22 अगस्त को हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां मुख्य अतिथि हरीश कनवाल, कोच निर्मला नैलवाल, जीवन प्रकाश, कोच निर्मला नैलवाल, हरेंद्र प्रसाद, हरीश गोस्वामी, लता साह, प्रभा नेगी आदि मौजूद रहीं।