{"_id":"69e90a9f29ac3a2b1b09758e","slug":"a-young-man-from-ranikhet-died-in-a-road-accident-in-karnataka-leaving-the-area-in-mourning-almora-news-c-232-1-alm1019-142476-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कर्नाटक में सड़क हादसे में रानीखेत के युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कर्नाटक में सड़क हादसे में रानीखेत के युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कर्नाटक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रानीखेत के युवक कार्तिकेय शर्मा (23) की मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कार्तिकेय पूर्व एमएलसी स्व. बीडी शर्मा के प्रपौत्र और कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा के पुत्र थे। वह कर्नाटक में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे और जल्द ही उनका कोर्स पूरा होने वाला था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह अपने दोस्तों के साथ बाहर निकले थे तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार्तिकेय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। पिता त्रिभुवन शर्मा नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सहित व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, भुवन पपने, ललित महरा, विमला रावत, भगवंत नेगी, पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत, धन सिंह रावत, संजय पंत, गिरीश भगत आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।