{"_id":"66f69d136be420673b0c34d9","slug":"a-memorial-will-be-built-in-memory-of-the-martyred-forest-workers-of-binsar-pandey-almora-news-c-8-1-hld1014-434647-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनसर के शहीद वन कर्मियों की याद में बनेगा स्मारक : पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनसर के शहीद वन कर्मियों की याद में बनेगा स्मारक : पांडे
Fri, 27 Sep 2024 05:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं धीरज पांडे ने बृहस्पतिवार शाम बिनसर अभयारण्य सहित विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिनसर वन्य जीव विहार का भ्रमण भी किया। मुख्य वन संरक्षक ने वन शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को इसके लिए भूमि का चयन करने व आगणन बनाकर तत्काल कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
मुख्य वन संरक्षक पांडे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनता के बीच जाकर संवाद करने व आगामी वनाग्नि काल के लिए पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीण महिलाओं व अन्य लोगों को जागरूक कर उन्हें विभाग के साथ जोड़ने तथा क्षेत्र में स्थित स्कूलों में बैठक कर विद्यार्थियों को वनाग्नि के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
इधर लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात कर बिनसर में वनाग्नि नियंत्रण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। इस दौरान वनाग्नि नियंत्रण के लिए उन्हें 14 सूत्री सुझाव पत्र सौंपा। इस दौरान वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं कोको रोशे, डीएफओ दीपक कुमार, डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार धौलाखंडी, वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, ग्राम प्रधान महेश कुमार, दीप्ति भोजक, संसाधन पंचायत की पूजा बोरा, अशोक भोज आदि मौजूद रहे। संवाद