फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A fire in the jungles of Binsar and Kasdevi

बिनसर व कसारदेवी के जंगलों में लगी आग

Fri, 31 May 2019 11:30 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा/चौखुटिया।
अल्मोड़ा/चौखुटिया। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 31 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
A fire in the jungles of Binsar and Kasdevi
चौखुटिया अंतर्गत सिमलखेत के जंगल में लगी आग। - फोटो : amar ujala
 आग से लगातार जंगल जल रहे हैं। शुक्रवार को कालीमठ और बिनसर के जंगलों को आग से काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान दोनों जगहों पर वन और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में कालीमठ और बिनसर के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पहुंच गई। अभी तक आग नहीं बुझ पाई है। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि आग से काफी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि कसारदेवी और बिनसर दोनों जगहों पर जंगल में लगी आग बुझाने के लिए दमकल वाहन भेजा गया है। हवा के कारण आग लगातार फैल रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर के समय बिनसर के जंगल में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से करीब डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई।
विज्ञापन


इधर चौखुटिया में  सिमलखेत के जंगल में चार लगी आग शुक्रवार को ग्रामीणों ने सरपंच शिशुपाल नेगी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से प्रयास कर आग बुझाई। आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रही आग को बुझाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी सीजन से पहले वनों को बचाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करते हैं परंतु आग लगने पर कोई सुध नही लेते हैं। उन्होंने सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमश्वर तहसील क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में
सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चारों ओर जंगल आग की चपेट में है, वन विभाग आग पर काबू नहीं पा सका है। क्षेत्र में बडसैल, पतेरा, उडेरी, मल्ला खोली, अधूरिया, जयंती, भंडारीगांव, रौतेला गांव वन पंचायत पतेरा के जंगल आग से धधक रहे हैं। मेरा गांव मेरा जंगल के योजना तहत दुर्गड़िया के जंगल में ग्रामीणों द्वारा बरसात में लगाए गए पौधे भी आग से नष्ट हो गए हैं। बड़सैल के जंगल से फैली आग महाविद्यालय के पास तक पहुंच गई थी। वन कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के धुंए से चारों ओर क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed