फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A dispute between two drivers escalated into a physical altercation, leaving one driver seriously injured.

Almora News: दो चालकों का विवाद मारपीट में तब्दील, एक चालक गंभीर रूप से घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A dispute between two drivers escalated into a physical altercation, leaving one driver seriously injured.
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला टैक्सी स्टैंड में दो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य टैक्सी चालकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश निवासी सुरेंद्र पाल और सिकुड़ा बैंड निवासी रवि बिष्ट के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सुरेंद्र पाल घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बताया कि चालकों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी मारपीट में बदल गई। चालक सुरेंद्र पाल को चोटें आई हैं। घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed