{"_id":"113-68637","slug":"Almora-68637-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए योग प्रशिक्षितों ने बंद कराए विद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए योग प्रशिक्षितों ने बंद कराए विद्यालय
Almora
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्कूलों में योग शिक्षक के पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मांगों को लेकर प्रशिक्षितों ने शनिवार को नगर के शिक्षण संस्थान बंद करवा दिए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
योग प्रशिक्षित शनिवार प्रात: अलग-अलग समूहों में नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या, एडम्स, विवेकानंद, रैमजे इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों को बंद करा दिया। इस मौके पर प्रशिक्षितों ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं। नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रशिक्षित लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने कई बार मांगों के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
शिक्षण संस्था बंद कराने और नारेबाजी में शंकर सिंह मनराल, दीप भट्ट, राहुल जोशी, ममता, भुवन गुणवंत, चंचल लोहनी, माया पांडे, हेमा फुलोरिया, गीता रावत, उमा बहुगुणा, गीता धपोला, नरेंद्र कुमार, हर्षवर्धन जोशी, विनोद जोशी, प्रेमा पेटशाली, चंद्रा अनेरिया, दर्शन रावत, ललित बाराकोटी, खीम सिंह, राकेश चंद्र, अनूप कुमार, आविंद वर्मा, अदित जोशी आदि शामिल थे।