{"_id":"35547","slug":"Almora-35547-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान को आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान को आगे आएं युवा
Almora
Updated Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री करुणा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में जीआईसी में आयोजित रक्तदाता मोटिवेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम में वक्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रों को रक्त के विभिन्न अवयवों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में छात्रों से अनेक सवाल भी पूछे गए। सबसे अधिक सवालों के जवाब कक्षा 11 बी के छात्र शुभम् बिष्ट ने दिए। शुभम बिष्ट को प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। साथ ही पांच छात्र मोटिवेटर के रूप में चुने गए। श्री करुणा जनकल्याण समिति के निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य एमएम जोशी और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह बिष्ट को प्रतीक चिह्न प्रदान किए। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य एमएम जोशी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागृति आएगी। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर शंकर दत्त भट्ट, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।