{"_id":"64d92b0ccb86b517b70b6b97","slug":"95-percent-plants-are-safe-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1002-1790-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 95 प्रतिशत पौधे सुरक्षित, वन विभाग में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 95 प्रतिशत पौधे सुरक्षित, वन विभाग में राहत
Mon, 14 Aug 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के स्यालीधार में ट्री गार्ड के भीतर सुरक्षित पौधे। संवाद
अल्मोड़ा। वन विभाग ने इस मानसून काल अब तक 309.562 हेक्टेयर भूमि में 254130 पौधे रोपे हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ाने के साथ धरा को हरा करने के लिए बांज के साथ ही फलदार पौधे रोप कर बंदरों को आबादी में आने से रोकने की योजना है। मौसम अनुकूल होने से इनमें से 95 प्रतिशत पौधे सुरक्षित हैं जिससे विभागीय अधिकारियों के चेहरे पर रौनक है। पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के बाद विभाग इनका जायजा लेगा तब इनकी असल स्थिति का पता चल सकेगा।
जिले में हरेला पर्व पर वन विभाग ने कई वन क्षेत्रों में बांज, देवदार, उतीस समेत आड़ू, नाशपाती, सेब के 254130 पौधे रोपे हैं। स्यालीधार में हरेला पर्व की शुरुआत हुई और डीएम, विधायक सहित वन विभाग के अधिकारियों ने यहां एक हजार पौधे रोपे। 29 दिन बाद संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। हरेला पर्व पर रोपे गए अधिकतर पौधे सुरक्षित मिले। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अन्य स्थानों पर 95 प्रतिशत से अधिक पौधे सुरक्षित हैं जो राहत की बात है।
33150 पौधों का होगा रोपण
अल्मोड़ा। जिले में मानसून काल में 287281 पौधे रोपने का लक्ष्य तय है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 254131 पाैधे रोपे जा चुके हैं। अब जिले में 33150 पौधे और रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
जिले भर में अब तक रोपे गए 95 प्रतिशत से अधिक पौधे सुरक्षित हैं। पौधों की देखरेख के लिए वन कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। वन विभाग पौधों को बचाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। -दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा।