{"_id":"5f9eb6eb8ebc3e9be9186d0a","slug":"930-candidates-appeared-in-the-written-examination-of-army-recruitment-almora-news-hld4025766109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में 930 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में 930 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के आर्मी मैदान में रविवार को भर्ती रैली की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 930 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी छात्रों को परीक्षा से पूर्व सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की तैनाती के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई।
25 फरवरी से तीन मार्च तक अल्मोड़ा में हुई भर्ती रैली पास करने वाले अभ्यर्थियों की रविवार को सेना के मैदान में लिखित परीक्षा हुई। 12 से एक बजे तक हुई परीक्षा में बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर के 933 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 930 ने परीक्षा दी जबकि तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कोविड के चलते परीक्षा में सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। सैनिटाइजेशन करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के समय स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। वहीं पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही।