{"_id":"5c2a5a54bdec2256c333e78d","slug":"91546279508-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में 10 फीसदी महंगी हो जाएंगी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में 10 फीसदी महंगी हो जाएंगी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सरकारी अस्पतालों में इलाज आज एक जनवरी से और महंगा हो जाएगा। एक जनवरी से अस्पताल में पर्चा काटने के लिए रोगी को 23 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड, यूरीन सहित तमाम जांचों में भी 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई है।
सरकारी अस्पताल में अब तक ओपीडी पर्चे के लिए 21 रुपये देने पड़ते थे। नए साल में अब यह शुल्क 23 रुपया अदा करना होगा। जबकि एक्सरे के लिए 150 रुपये के स्थान पर 165 रुपये, अल्ट्रासाउंड के लिए अब 428 रुपये के स्थान पर 471 रुपये देने होंगे।
इसके अलावा भर्ती, ब्लड जांच, आपरेशन, प्लास्टर सहित तमाम शुल्कों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। रानीखेत राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस के अनुसार 2010 में शासनादेश जारी हुआ था कि सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्जेज पर हर साल 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी, उसी के अनुसार एक जनवरी से नई दरें लागू हो जाएंगी। सरकारी अस्पताल में तमाम चीजों पर अलग अलग यूजर चार्जेज लगाए जाते हैं। प्लास्टर, टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित तमाम चीजों में शुल्क लिया जाता है। नए साल में अब यूजर चार्जेज में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।