{"_id":"5b97fdd3867a557ec15a4164","slug":"81536687571-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती की छात्रसंघ अध्यक्ष रेनू ने समर्थकों के साथ निकाला विजयी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती की छात्रसंघ अध्यक्ष रेनू ने समर्थकों के साथ निकाला विजयी जुलूस
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती की निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष चुनी गईं रेनू बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को जैंती बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला। उन्होंने निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष बनाने के लिए कालेज के छात्र-छात्राओं का आभार जताया।
धामद्यो स्थित कालेज पसिर से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए खादी बाजार पहुंच तक संपन्न हुआ। जुलूस में समर्थक रेनू बिष्ट जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। छात्रसंघ अध्यक्ष रेनू बिष्ट ने कालेज के सभी छात्र-छात्राओं का उन्हें निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष बनाने पर आभार जताया।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी दूर करने, पेयजल की व्यवस्था करने समेत छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगी। जुलूस में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह, पूर्व कला संकाय प्रतिनिधि भावना शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव पिंकी धानक, अंजलि कुंवर, निधि पांडे, मोनिका पांडे, अनामिका पांडे, बसंत बल्लभ, दीपक सिंह पटवाल, नेहा बिष्ट, रेनू बिष्ट, रश्मि, माया कांडपाल, सरिता पंत, सविता पंत आदि शामिल थे।