{"_id":"5afb176f4f1c1b1b5e8b4b7b","slug":"81526404975-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन एलपीजी राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए आया कैरोसीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन एलपीजी राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए आया कैरोसीन
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले तीन माह से केरोसिन की मार झेल रहे नॉन एलपीजी राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन से अप्रैल, मई, जून के लिए केरोसिन उपलब्ध हो गया है। प्रत्येक नॉन एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रति माह एक कार्ड पर दो लीटर केरोसिन मिल सकेगा। जबकि पूर्व में जनवरी, फरवरी, मार्च का केरोसिन शासन से आवंटन न होने के कारण लैप्स हो गया है।
जिला पूर्ति विभाग प्रत्येक ऐसे राशन कार्ड धारकों को केरोसिन उपलब्ध कराता है, जिसके पास रसोई गैस का कनेक्शन नहीं होता है। जिले में नॉन एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या करीब 65 हजार है। जिन्हें जनवरी, फरवरी, मार्च का केरोसिन नहीं मिल पाया था। इससे इन उपभोक्ताओं को चूल्हा जलाने में मुश्किलें आ रही थी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अधिकतर लकड़ी, केरोसिन पर ही निर्भर रहते हैं। शासन से आवंटन नहीं होने के कारण पूर्व के तीन महीनों का केरोसिन लैप्स भी हो गया। इधर शासन ने अप्रैल, मई, जून के लिए 164 केएल प्रतिमाह केरोसिन उपलब्ध करा दिया गया है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी एनडी जोशी ने बताया कि नॉन एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए केरोसिन उपलब्ध हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को राशन कार्ड दिखाने पर प्रत्येक कार्ड पर एक महीने में दो लीटर केरोसिन दिया जाएगा।