{"_id":"5aa2cd654f1c1b8e778b48b1","slug":"81520618853-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त हो सकते हैं 32 हजार राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त हो सकते हैं 32 हजार राशन कार्ड
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में लगभग 32 हजार राशन कार्डों में आधार कार्ड नंबर डुप्लीकेट पाए गए हैं। यानि दो-दो राशन कार्ड में एक ही आधार नंबर दर्ज है। जिला पूर्ति विभाग ने ऐसे कार्ड धारकों को 15 दिन का समय देते हुए अपने नजदीकी गल्ला विक्रेताओं के पास मूल आधार नंबर और बैंक खाता नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। अन्यथा इन 32 हजार राशन कार्डों को फर्जी मानते हुए निरस्त कर दिया जाएगा।
जिले में 1,41,399 राशन कार्ड धारक हैं। कुछ समय पहले जिला पूर्ति विभाग ने एक ही आधार नंबर दर्ज होने के हजारों मामले पकड़े थे। तत्कालीन जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 27 हजार राशन कार्डों का आधार से लिंक हटवा दिया था। फिलहाल यह कार्ड बगैर आधार नंबर के चल रहे हैं। बाद में ऐसे ही पांच हजार अन्य राशन कार्ड भी पकड़ में आए हैं। अब इन पांच हजार राशन कार्डों से भी आधार नंबर हटाया जा रहा है।
जिला पूर्ति विभाग ने इन सभी 32 हजार राशन कार्ड धारकों से 15 दिन के भीतर अपना मूल आधार नंबर और बैंक खाता नंबर अपने नजदीकी गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि उसे ऑनलाइन अपडेट किया जा सके। अन्यथा ऐसे कार्डों को फर्जी मानते हुए बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में इन राशनकार्ड में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी एनडी जोशी ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं से अपना सही आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक कराने के लिए कहा गया है। अन्यथा इन 32 हजार राशन कार्डों को निरस्त कर दिया जाएगा।