{"_id":"5a8ef7eb4f1c1b387b8b804b","slug":"81519319019-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से निजात दिलाने को प्रमुख वन संरक्षक से पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से निजात दिलाने को प्रमुख वन संरक्षक से पत्राचार
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने एक बार फिर प्रमुख वन संरक्षक से अल्मोड़ा नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए प्राथमिकता के तौर पर बंदरों का बधियाकरण का कार्य शुरू करने और कटखने बंदरों को पकड़कर शहर से दूर आबादी रहित क्षेत्रों में छोड़ने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए पत्राचार के बाद प्रमुख वन संरक्षक ने इस संबंध में बंदरों के बधियाकरण के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए पशुपालन विभाग को पत्र भेजे जाने की बात कही है।
यह भी बताया कि बंदरों के बधियाकरण के लिए 50 लाख का बजट आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष 22 लाख रुपये के उपकरण क्रय कर लिए गए हैं और बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे बनाए जा रहे हैं।