{"_id":"5a4d0b0e4f1c1bee6a8b76c4","slug":"81514998542-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नए साल में नई बहार हो, भारत विश्व का सरताज हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नए साल में नई बहार हो, भारत विश्व का सरताज हो’
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने कविता के माध्यम से नव वर्ष 2018 का स्वागत किया। कंचन कुमार तिवारी की सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई।
चंद्रा उप्रेती ने एक साल और मिल गया जिंदगी तुझे समझने के लिए.., लीला खोलिया ने हयून ऐगो-हयून ऐगो जाड़ हैगो... , कंचन कुमार तिवारी ने मन मार के कह रहा हूं नव वर्ष की बधाई..., नीरज पंत ने अब ना खिलेंगे फूल ओ सजनी तुमने मोह जी छोड़ दिया कविता सुनाई। विपिन जोशी कोमल ने नए साल में नई बहार हो, भारत विश्व का सरताज हो कविता से देश की उन्नति की कामना की।
कैलाश चंद्र बिनवाल ने स्वागत है नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा कविता से नव वर्ष 2018 का स्वागत किया। इसके अलावा डा. निर्मल कुमार प्रवाह, महेंद्र ठकुराठी, विनोद जोशी ने भी काव्य पाठ किया। आयोजक विपिन जोशी कोमल ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता डा. हयात सिंह रावत तथा संचालन नीरज पंत ने किया। इस मौके पर नंदाबल्लभ उप्रेती, विनोद जोशी, गोपाल गुरुरानी, तरुण जोशी, ऋचा जोशी, मयंक पांडे आदि मौजूद थे।