{"_id":"5967ac164f1c1b74118b4649","slug":"81499966486-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु सदन में रह रही बच्ची बोली, मेरे साथ हुआ था गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु सदन में रह रही बच्ची बोली, मेरे साथ हुआ था गैंगरेप
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रुद्रपुर में घूमते हुए मिली नाबालिग लड़की ने बाल कल्याण समिति के सामने खुलासा किया कि उसके साथ दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस आधार पर शिशु सदन की अधीक्षिका ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। लड़की अपना नाम पता नहीं बता पा रही है।
पुलिस को रुद्रपुर में 19 जून को यह बच्ची टहलते हुए मिली थी। आठ से दस साल के बीच की बच्ची को 27 जून को अल्मोड़ा लाने के बाद शिशु सदन में रख दिया गया था। इस बीच बालिका ने शिशु सदन में उससे मिलने गए बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बताया कि उसके साथ बहेड़ी में गद्दू नाम के लड़के और उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। इसी आधार पर सदन की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मैदानी क्षेत्र की लगने वाली लड़की अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है।