फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   750 doctors out of service in six districts of Kumaon Uttarakhand

Uttarakhand: कुमाऊं के छह जिलों में सेवा से बाहर हुए 750 डॉक्टर, तैनात सिर्फ 150; अब भटक रहे हैं मरीज

Mon, 13 May 2024 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 May 2024 11:32 AM IST
सार

कुमाऊं मंडल के छह जिलों में अस्पताल खाली हैं और चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। कुमाऊं भर में दो माह पूर्व 750 डॉक्टर बांड खत्म होने से सेवा से बाहर हुए और किसी तरह सिर्फ 150 की ही तैनाती विभाग कर सका है। 
 

विज्ञापन
750 doctors out of service in six districts of Kumaon Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं के अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी हो गई है। मंडल के छह जिलों में अस्पताल खाली हैं और चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। कुमाऊं भर में दो माह पूर्व 750 डॉक्टर बांड खत्म होने से सेवा से बाहर हुए और किसी तरह सिर्फ 150 की ही तैनाती विभाग कर सका है। मांग के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती न होने से जिलों का स्वास्थ्य महकमा लाचार है तो मरीज बेबस हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हाईकोर्ट हमारी शान: गढ़वाल में शिफ्ट किया तो होगा विरोध, जानें क्या बोले कर्मचारी और पदाधिकारी; वजह भी बताई

विज्ञापन

दरअसल कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और यूएस नगर के अस्पतालों में स्थायी चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 700 से अधिक चिकित्सकों की बांड पर तैनाती की गई थी। बीते मार्च माह में बांड खत्म होने से ये चिकित्सक सेवा से बाहर हो गए। इसी बीच लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते नए चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी और कुमाऊं के छह जिलों के अस्पताल खाली हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद चिकित्सकों की तैनाती का रास्ता साफ हुआ तो अब सिर्फ कुछ डॉक्टर तैनात कर औपचारिकता निभा दी गई है। इन जिलों में सिर्फ 150 चिकित्सकों की ही तैनाती हुई है जो नाकाफी है। ऐसे में मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। 

मनमाफिक अस्पतालों में तैनाती के लिए लगा रहे जुगाड़
पहले से ही कुमाऊं के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत दूरस्थ अस्पतालों में है। किसी तरह कुछ चिकित्सकों की तैनाती तो हुई है, लेकिन संबंधित चिकित्सक मनमाफिक यानी जिला या विकासखंड मुख्यालय के नजदीकी अस्पतालों में तैनाती के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अपने चहेते डॉक्टर को उसके मनमुताबिक अस्पताल में तैनाती के लिए नेताजी फोन घनघना रहे हैं। ऐसे में दूरस्थ अस्पतालों को चिकित्सक मिलने की राह भी आसान नजर नहीं आ रही।

चारधाम में चिकित्सकों की ड्यूटी से बढ़ी दिक्कत
पहले की कुमाऊं के अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की चारधाम में ड्यूटी लगने से दिक्कत बढ़ गई है। कुमाऊं के छह जिलों से करीब 120 चिकित्सक चारधाम यात्रा ड्यूटी में हैं, इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं।

जिलों से मांग के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती हो रही है। सीएमओ स्तर से चिकित्सकों की मांग की गई थी। चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है। - विनीता साह, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, नैनीताल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed