{"_id":"5de6a0888ebc3e54aa6b2d44","slug":"75-workers-of-bsnl-get-vrs-almora-news-hld3664914194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के 75 कर्मचारी-अधिकारियों ने किया वीआरएस के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के 75 कर्मचारी-अधिकारियों ने किया वीआरएस के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्थिक संकट से जूझ रहे बीएसएनएल के 75 कर्मचारियों और अधिकारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है।
इतने अधिकारियों कर्मचारियों का वीआरएस मंजूर हो जाने के बाद चारों जिलों में सिर्फ 55 का स्टाफ ही रह जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
बता दें कि बीएसएनएल ने 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का विकल्प चुनने का अवसर दिया था। वीआरएस के लिए आवेदन करने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। बीएसएनएल अल्मोड़ा के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि अब तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में तैनात 50 साल से अधिक आयु वाले 13 अधिकारियों में से 12 ने और 68 कर्मचारियों में से 63 ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि कर्मचारियों अधिकारियों के पास फिलहाल रात 12 बजे तक आवेदन करने अथवा आवेदन वापस लेने का समय है। उसके बाद ही वीआरएस के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि चार जिलों में तैनात बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल संख्या 130 है। यदि 75 लोगों के वीआरएस को मंजूरी मिल जाती है तो बाद में 55 का ही स्टाफ रह जाएगा। जिससे आने वाले समय में बीएसएनल की सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।