फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   72 out of 100 health workers vaccinated in Ranikhet

रानीखेत में 100 में से 72 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
72 out of 100 health workers vaccinated in Ranikhet
टीकाकरण के बाद आब्जर्वेशन रूम में डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में भी कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में 100में से कुल 72 स्वास्थ्य कर्मियों को उम्मीद का टीका लगाया गया। सुबह साढ़े 10 बजे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस नेगी ने सबसे पहला टीका लगवाया। इससे पूर्व टीकाकरण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक करन माहरा और संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने किया। विधायक माहरा ने कहा कि टीकाकरण होना सही है, लेकिन कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने सबसे पहले टीका लगवाया। भारत में भी यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनकी कैबीनेट को पहले टीका लगाया जाता तो जनता के बीच वैक्सीन की प्रमाणिकता और भी बढ़ जाती।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे राजकीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके गड़कोटी ने टीकाकरण को पूरी तरह सुरक्षित बताया। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस नेगी को पहला टीका लगाया गया। इसके बाद चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। टीकाकरण के लिए डॉ. अंकित तिवारी को नोडल ऑफीसर बनाया गया था। टीकाकरण से पहले चयनित स्वास्थ्य कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। टीके टीकाकरण अधिकारी फार्मासिस्ट एनपी आर्या और स्टाफ नर्स अन्नू आर्या ने लगाए। इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया जा रहा है। विधायक करन माहरा ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। आशा कार्यकर्ता गीता सजवान ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के रूप में पहला टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed