फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दिन भर कुछ नहीं किया, शाम को बंदर पकडने पहुंची टीम

दिन भर कुछ नहीं किया, शाम को बंदर पकडने पहुंची टीम

Fri, 06 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिन भर कुछ नहीं किया, शाम को बंदर पकडने पहुंची टीम

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बंदर पकड़ने का अभियान नगर में शुक्रवार से तो शुरू हो गया। लेकिन जो अभियान सुबह शुरू किया जाना था उसे शाम से शुरू किया गया। इस दौरान बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे में केले, मूंगफली, चने आदि भी रखे गये। एक घंटे की इस कसरत में फिलहाल एक भी बंदर नहीं पकड़ा गया।


शुक्रवार को करीब आठ साल बाद पालिका ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया। इसके लिए मथुरा से भी चार सदस्यों की टीम बुलाई गई। कार्यक्रम सुबह का तय था। लेकिन होते होते इसे इतना लेट कर दिया गया कि शाम हो गई। करीब चार बजे अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में पालिका, वन विभाग के कर्मचारियों और बंदर पकड़ने वाली टीम ने आनन फानन में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में पिंजरा लगाया। पिंजरे में मूंगफली, केले, चने भी रखे गये। इस दौरान एक-एक कर बंदर पिंजरे के पास आए और फल उठाकर चुपचाप चलते बने। खबर भेजे जाने तक इस दौरान पिंजरे में एक भी बंदर नहीं पकड़ा गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मतस्य विभाग से वाहन मांगा गया था लेकिन उनका वाहन बीच में ही खराब हो गया। होते होते शाम हुई तो पालिका ने फिर कूड़े के वाहन में पिंजरा रखा और एडम्स स्थल की ओर गये। अभियान में पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, हरीश आर्या, वन विभाग के भुवन टम्टा समेत पालिका के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed