{"_id":"5ad8d3204f1c1b9e098b562c","slug":"71524159264-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई भता नहीं मिलने से संविदा कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई भता नहीं मिलने से संविदा कर्मचारियों में रोष
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को एक साल तीन माह से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है। संविदा कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि अन्य जिलों में संविदा श्रमिकों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दे दिया गया है, लेकिन अल्मोड़ा में 133 कर्मचारियों को भत्ता नहीं दिया गया है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते के संबंध में अधिशासी अभियंता को पूर्व में पत्र भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता नहीं मिलने से श्रमिकों में रोष है। उन्होंने विभाग से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गोविंद सिंह मेर, रमेश चंद्र, प्रकाश तिवारी, दीपक फत्र्याल, हर सिंह सिजवाल, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल थे।