Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In an exciting contest, Almora defeated Nainital in a penalty shootout.

Almora News: रोमांचक मुकाबले में अल्मोड़ा ने नैनीताल को पेनाल्टी शूटआउट में हराया

Fri, 27 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
In an exciting contest, Almora defeated Nainital in a penalty shootout.
एचएनबी स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय ट

विज्ञापन
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम मैदान में बालक वर्ग की अंडर 21 राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने नैनीताल को 1-0 गोल से पराजित किया।
प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, मुनस्यारी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजट टम्टा ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता को का पहला मुकाबला अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच हुआ। अल्मोड़ा की ओर से अखिलेश और वैभव ने गोल दागे। जबकि नैनीताल की ओर से अंश और मयंक ने गोल दागे। दोनों टीमों के गोल बराबर होने पर पेनाल्टी शूटआउट में गौरव ने निर्णायक गोल कर अल्मोड़ा को जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबला रुद्रप्रयाग और पौड़ी के बीच हुआ। इसमे रुद्रप्रयाग ने पौड़ी को 2-1 से पराजित किया। मनीष कनवाल, सूरज गोस्वामी, पियूष सैनी, राकेश, दीपक कठायत मैच के निर्णायक रहे। वहां महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री दर्शन रौतेला, डीएसओ महेशी आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed