{"_id":"5ac266084f1c1bd1618b526c","slug":"71522689544-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलेखाल बाजार में पानी के लिए भागते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलेखाल बाजार में पानी के लिए भागते रहे लोग
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के मौलेखाल बाजार में सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग एक किमी दूर हैंडपंप अथवा जल स्रोतों से पानी लाए। सुबह से ही हैंडपंप में पानी के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिला।
गुलार-करगेत पेयजल योजना से मौलेखाल बाजार में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पचास साल पुरानी गुलार-करगेत योजना जीर्ण-शीर्ण हालत में है। कई स्थानों पर योजना के पाइप लीक कर रहे हैं। इस योजना में आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। जिसका मुख्य कारण योजना का जीर्ण-शीर्ण हालत में होना बताया जा रहा है।
जल संस्थान के जेई माहिप शर्मा ने बताया कि पेयजल लाइन में कुछ खराबी आने से सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। जल संस्थान के कर्मचारी खराबी को दूर करने में जुटे हैं। शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।