{"_id":"5a734cfa4f1c1b8f268b79ae","slug":"71517505786-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की विभिन्न विकासखंडों में चौपाल योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की विभिन्न विकासखंडों में चौपाल योजना शुरू
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। किसानों को खेती, पशुपालन, उद्यान आदि की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग ने जिले के सभी विकासखंडों में कृषि चौपाल योजना शुरू की है। जिसमें कृषि के अलावा भूमि संरक्षण विभाग, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आत्मा परियोजना से जुड़े अधिकारी ब्लॉकों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी देंगे। इसके अलावा कृषि विभाग ने 11 मॉडल गांवों का भी चयन कर लिया है जहां वैज्ञानिक ढंग से खेती के गुर बताए जाएंगे और चयनित गांव को कृषि मॉडल गांव बनाया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ाने की नीति का अनुसरण करते हुए कृषि विभाग ने जिले के सभी विकासखंडों में कृषि चौपाल लगाना शुरू कर दिया है। जिसमें किसानों को मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्य, खेती, पशुपाल, बागवानी की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। इसके अलावा कृषि विभाग ने इसमें वन विभाग को भी शामिल किया है जो किसानों को जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी भी देगा।
इसके अलावा कृषि विभाग ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत अल्मोड़ा जिले के 11 ब्लॉकों मेें एक-एक गांव को कृषि क्षेत्र में मॉडल गांव बनाने की योजना पर भी काम शुरू किया है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि चयनित गांव में भूमि का सर्वेक्षण और किसानों की बात सुनने के बाद वहां फसल उत्पादन, बीज उत्पादन, सब्जी, रोपण सामग्री, जड़ी बूटी, मशरूम उत्पादन, डेयरी विकास के कार्य किए जाएंगे।