फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दूसरे दिन भी दिया विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना

दूसरे दिन भी दिया विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना

Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दिया विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना
दूसरे दिन भी विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दिया
विज्ञापन

बंदरों और कुत्तों की समस्या से दिलाओ निजात
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। बंदरों और कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए महिला कल्याण संस्था के बैनर तले दूसरे दिन भी विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बंदर और कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं, लेकिन इनसे निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पालिका द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
सांई निष्काम सेवा समिति के मनोज सनवाल ने कहा कि लोग बंदरों को खाना देते हैं, जिससे बंदर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। बार के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व सैनिक लीग के पीजी गोस्वामी, धनानंद जोशी, ब्रिगेडियर किशोर जोशी ने कहा कि बंदरों को पकड़कर छोड़ देना कोई समाधान नहीं है। इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार मंडल जिला महामंत्री मनीष जोशी, पेंशनर्स एसोसिएशन के भगीरथ पांडे, केशवदत्त पांडे, डे-केयर सेंटर के मथुरादत्त मिश्रा, एएस नयाल, जीसी जोशी ने आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्षता रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया। दयाकृष्ण कांडपाल, पूरन तिवारी, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, पूरन रौतेला, दीपा त्रिपाठी, रीता जोशी, राधिका जोशी, अनीता रावत, आशा पंत, दीपा जोशी, इंद्रा लोहनी, सरला बिष्ट, नीरज सिजवाली, महेंद्र मेहरा, ईश्वर चंद्र उपाध्याय, गोपाल गुरुरानी, लला खोलिया, राधा नेगी, सुनीता पांडे, अंकित लोहनी, राजेंद्र तिवारी आदि ने आंदोलन को समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन उपाध्यायफोटो लाइन- अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। (फाइल नं. 23एएलएम01पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed