{"_id":"59f764334f1c1bf3538ba1ad","slug":"71509385267-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें: सरोजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें: सरोजनी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने कहा कि महिला आयोग ने महिलाओं के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कई कार्य किए गए हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। खूंट में आयोजित जागरूकता शिविर में उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग द्वारा ग्रामीण स्तर तक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी स्थान पर महिलाओं का मानसिक, शारीरिक और सामाजिक शोषण और उनके साथ हो रहे भेदभाव को रोकता है। शिविर के माध्यम से सामाजिक चेतना के लिए वातावरण तैयार कर कन्या भ्रूण हत्या, पालन-पोषण में बालिकाओं की उपेक्षा, दहेज हत्या, छेड़छाड़, बलात्कार, बाल विवाह आदि पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाता है। निर्भया सेल प्रकोष्ठ की वरिष्ठ अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी ने बताया कि घरेलू हिंसा और उत्पीड़न में पीड़ित महिला को निशुल्क परामर्श और वकील उपलब्ध कराया जाता है। आयोग के विधि अधिकारी डीआर सिंह ने घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि पीड़ित महिला पुलिस के टोल फ्री नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती है।
शिविर में महिला आयोग अध्यक्ष से पेंशन समेत कई शिकायतें की गईं। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खूंट क्षेत्र में समाज कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग का शिविर आयोजित होगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, बीआरसी विद्या कर्नाटक, परामर्शदाता निर्भया सेल अनीता मेहता, खंड शिक्षाधिकारी बीएस जंगपांगी, प्रधान खूंट ललित पंत, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा भैसोड़ा, विनीता वर्मा, हंसी रौतेला, कैलाश चंद्र तिवारी, भूपाल गोस्वामी, शशिकला टम्टा आदि मौजूद थे।