{"_id":"682a2012a67ff4f66b0f19e4","slug":"640-students-appeared-for-the-exam-to-become-officers-in-almora-357-were-absent-almora-news-c-232-1-shld1002-128251-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अफसर बनने के लिए अल्मोड़ा में 640 ने दी परीक्षा, 357 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अफसर बनने के लिए अल्मोड़ा में 640 ने दी परीक्षा, 357 रहे अनुपस्थित
Sun, 18 May 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जीआईसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से रविवार को जिले में सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा हुई। तीन परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 997 परीक्षार्थियों में से 640 ने परीक्षा दी जबकि 357 अनुपस्थित रहे।
प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक एक ही पाली में हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकांश सवालों के जवाब लिखे हैं। उम्मीद है कि इस बार सफलता जरूर मिलेगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा केंद्र का नाम-पंजीकृत- उपस्थित- अनुपस्थित
अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा-341-224-117
जीजीआईसी अल्मोड़ा-368-236-132
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा-288-180-108
...............
270 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
बागेश्वर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग देहरादून की ओर से वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के एकमात्र केंद्र में हुई परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को सुबह 11 बजे से दोहपर बाद एक बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए 408 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 270 ने परीक्षा में भागीदारी की, 138 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/एडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। संवाद