{"_id":"5c5dcec2bdec224b7a554c9d","slug":"61549651650-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप अल्मोड़ा के गौरव का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप अल्मोड़ा के गौरव का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में हुए नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की ओर से खेल रहे अल्मोड़ा निवासी गौरव जोशी ने फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए। मैच में उत्तराखंड की टीम ने लगातार दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा किया।
फाउंडेशन के कलस्टर कोआर्डिनेटर मनोज सनवाल ने चार फरवरी से दिल्ली में हुई नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड और राजस्थान की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच उत्तराखंड की टीम ने 12 रन से जीत लिया। उत्तराखंड टीम की ओर से खेलते हुए वीरशिवा स्कूल में अध्ययनरत गौरव जोशी ने तीन विकेट लिए। कलस्टर कोआर्डिनेटर ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों की टीम ने भाग लिया था।
गौरव के पिता दीप जोशी नगर पालिका में कर्मचारी हैं। खुशी जताने वालों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा पालिका कर्मचारी, फाउंडेशन के जिला कोआर्डिनेटर आबिद अली, लियाकत अली, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश धवन, समाजसेवी किशन गुरूरानी, उत्तराखंड विकलांग खेल समिति के अध्यक्ष ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, मनोज जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज पवार, दीप डांगी, सुशील साह आदि शामिल हैं।