फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सास की जान न बचा पाने का अफसोस है बहु गीता को

सास की जान न बचा पाने का अफसोस है बहु गीता को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सास की जान न बचा पाने का अफसोस है बहु गीता को

विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बमनगांव की गीता जोशी को भरसक प्रयास के बावजूद अपनी सास गोविंदी देवी को न बचा पाने का अफसोस है। गीता ने अदम्य साहस का परिचय देकर अपनी सास को तेंदुए का निवाला बनने से तो बचा लिया पर उनकी जान नही बचा पाई। इस घटना के बाद से गमगीन गीता ने अभी खाना नहीं खाया है।

ग्राम पंचायत बमनगांव में रविवार की देर रात जिस समय तेंदुए ने गोविंदी देवी (70) को घर की चौखट से खींचा तब उनकी बहु गीता जोशी गोशाला से लौटी थी। वह कुछ समझ पाती की घात लगाकर बैठा तेंदुआ उनकी सास को खींचकर घर से नीचे की तरफ ले जाने लगा। उसके पीछे भागी गीता ने तीन खेत नीचे जाने के बाद अपनी सास के दोनों पांव पकड़कर अपनी ओर खींचे, परंतु तेंदुआ उसकी सास को दो खेत और नीचे ले गया। इस दौरान गीता द्वारा शोर मचाने पर वह उसे वहीं छोड़ गया। लोग जब तक पहुंच पाते तब तक गोविंदी की मौत हो चुकी थी। गीता सोमवार को पूरे दिन गमगीन होकर खामोश रही। इस दौरान उसने गांव की प्रधान राधिका देवी तथा अपनी कुछ खास महिला साथियों को घटनाक्रम के बारे में बताया। गीता के इस साहस को काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed