{"_id":"5bfc2754bdec22415168848f","slug":"61543251796-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में होली एंजिल ने न्यू मार्डन स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में होली एंजिल ने न्यू मार्डन स्कूल को हराया
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में होली एंजिल पब्लिक स्कूल ने न्यू माडर्न स्कूल को 2-0 से पराजित किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खिलाड़ी अनुशासित होकर प्रतियोगिता में भाग लें। छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि खिलाड़ी हार-जीत की चिंता किए बिना खेल में भाग लें। संस्था के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, निदेशक बलवंत सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य विक्रांत शर्मा मौजूद थे। प्रतियोगिता निर्णायक श्याममनु भट्ट, कोच प्रभा नेगी, पारुल दानू, बबीता गोस्वामी, विजय लोसियाल, कमल बिष्ट के देखरेख में चल रही है।