{"_id":"5b6dd3654f1c1b827d8b7b10","slug":"61533924197-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में 26 मानचित्र पास कर पाया है जिला विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में 26 मानचित्र पास कर पाया है जिला विकास प्राधिकरण
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट स्थित जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय में शुक्रवार को प्राधिकरण से जुड़े दस मामलों में जन सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान बताया गया कि सड़क घेर कर तथा मकान बनाने में मानकों का पालन नहीं होने पर प्राधिकरण उसे निरस्त कर देगा। बता दें कि करीब नौ माह पहले प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक जिले में कुल 26 ही नक्शे पास हो सके हैं। भवनों के मानचित्र मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर डीडीए अब तक 100 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
जिला विकास प्राधिकरण अस्तित्व में आने के बाद नगर में भवनों का निर्माण करना आसान नहीं रह गया है। भवन बनाने से पहले डीडीए से भवन का नक्शा पास कराना जरूरी हो गया है। जिले में प्राधिकरण बने लगभग नौ माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक जिले में 26 नक्शे ही पास हो सके हैं। हालांकि अभी तक कोई भी नक्शा निरस्त भी नहीं किया गया है। भवन निर्माण कराने वाले नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग हर रोज प्राधिकरण के दफ्तर में पहुंच रहे हैं लेकिन नक्शों में कमियां पाए जाने पर उन्हें वापस कर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ कई लोग नक्शे पास करने की प्रत्याशा में भवनों का निर्माण जारी रखे हुए हैं लेकिन डीडीए ऐसे लोगों को नोटिस जारी करके सचेत कर रहा है।
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव केएस टोलिया का कहना है कि मानचित्र पास कराने के बाद ही लोगों को निर्माण शुरू करना चाहिए। शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय में भवनों के मानचित्र आदि के दस मामलों में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट-
मानकों के अनुरूप नक्शा नहीं बनाने पर अब तक सौ लोगों को नोटिस दिए गए हैं। सड़क घेर कर तथा मानकों के बगैर बनाए गए भवनों को प्राधिकरण निरस्त करेगा। भवन निर्माण से पहले व्यक्ति प्राधिकरण से नक्शा पास करा ले। नक्शे पास कराए बगैर भवन निर्माण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -कैलाश सिंह टोलिया सचिव जिला विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा