{"_id":"5b3fb37c4f1c1b08278b4f47","slug":"61530901372-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कंपनी की गंदगी से नदियों तथा स्रोतों का पानी हो रहा है दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक कंपनी की गंदगी से नदियों तथा स्रोतों का पानी हो रहा है दूषित
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पौड़ी गढ़वाल के वीरोखाल के सौफखाल स्थित एक आयुर्वेदिक कंपनी का केमिकल युक्त गंदा पानी सल्ट ब्लाक से लगे गांवों के जल स्रोतों के अलावा रामगंगा तथा बदनगढ़ नदियों के जल को दूषित कर रहा है। स्थित यह है कि स्रोत तथा नदियों का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। पानी से तेज दुर्गंध आ रही है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि वीरोखाल के सौफखाल में एक आयुर्वेदिक कंपनी है। आरोप है कि कंपनी ने केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ दिया है। केमिकल युक्त गंदा पानी अब सल्ट ब्लाक के भीताकोट, गुलार, तल्लागढकोट, जोगयूड़ा, टीट आदि गांवों के जल स्रोतों के अलावा रामगंगा नदी तथा बदनगढ़ नदियों में पहुंच रहा है। केमिकल युक्त गंदगी से स्रोतों तथा नदियों का पानी पीने लायक नहीं हो रहा है। पानी से तेज दुर्गंद आ रही है। जिस कारण पशु भी इसे नहीं पी रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, राम सिंह नेगी, बक्वावर सिंह, चंद्र सिंह, विजय सिंह, गुंसाई सिंह, ओमप्रकाश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन