फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गलत संगति तथा फिल्मों में नशे के प्रदर्शन से युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी

गलत संगति तथा फिल्मों में नशे के प्रदर्शन से युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी

Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गलत संगति तथा फिल्मों में नशे के प्रदर्शन से युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने नशाखोरी और युवा विषय पर परिसर में अध्ययनरत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से परिचर्चा की। पाया कि युवाओं को नशे का लती बनाने में माता-पिता की लापरवाही, गलत संगति और फिल्मेें देखना आदि मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन


बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों परिचर्चा में जानकारी मिली कि युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशों के बारे में संपूर्ण जानकारी है। नशे के दुष्परिणाम ज्ञात होने के बावजूद वह नशे की लत को छोड़ा नहीं पा रहे हैं। युवा शुरुआती दौर में नशा उत्सुकतावश करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवा शहरी क्षेत्र में रहने वाले युवाओं से बराबरी, उनके जैसा व्यवहार और अपने दोस्तों के समूह को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से नशे के दलदल में फंसते चले जाते हैं। परिचर्चा में कई युवाओं ने बताया कि वह तनाव को कम करने के लिए नशा करते हैं।
विज्ञापन


नशे से जुड़े विज्ञापन देखना और फिल्मों में नशे का प्रदर्शन करना, अभिभावकों की लापरवाही भी युवाओं मेें बढ़ती नशाखोरी की बड़ी वजह है। परिचर्चा में सामने आया कि युवा खुद के निर्णय के आधार पर ही नशे के रास्ते को अपनातेे हैं। शुरुआती दौर में सिर्फ गुटखा को इस्तेमाल करते हैं। धीरे-धीरे नशे की लत इतनी अधिक बढ़ जाती है कि वह स्मैक, गांजा समेत विभिन्न प्रकार के नशों का सेवन करने लगते हैं। नशे से जब उन्हें बीमारियां घेरती हैं तो तब तक वह इसके आदी बन चुके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा में बीना तिवारी, पल्लवी पांडे, कामिनी, दीपा असवाल, रश्मि, भावना, लक्ष्मण सिंह, राजेश, संजय पांडे, कुलदीप सिंह, महेश सिंह, सूरज चंद्र, संजय, मनीष सिंह, ललित मोहन, हरि दत्त भट्ट, दिव्या जोशी, लक्ष्मी धपोला, बबीता दरियाल, संजीव पांडे, सुमिता चम्याल, मुकेश सिंह, हेम पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed