फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आपराधिक घटनाओं की छानबीन गहनता से करें

आपराधिक घटनाओं की छानबीन गहनता से करें

Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं की छानबीन गहनता से करें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित वादों का निस्तारण तुरंत करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय में हुई कानून व्यवस्था की बैठक में उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं की छानबीन गहनता से करनी चाहिए। जहां पर भी इस तरह के मामले हैं संबंधित उप जिलाधिकारी खुद संज्ञान लेकर इस काम में तेजी लाएं। उन्होंने भिकियासैंण, स्याल्दे, भनोली, सोमेश्वर में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी स्तर पर जो भी आपदा संबंधी प्रस्ताव लंबित हैं उसे तुरंत सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर जिला कार्यालय में 15 नवंबर से पूर्व भिजवाएं। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर आपदा संबंधी मामलों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से आपदा संबंधी रिपोर्ट की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने अधिकारियों को ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण सहित पेंशन मामलों के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी पटल सहायक पूर्ण सावधानी के साथ अपना कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्पष्ट आदेशों के बाद भी यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही बरती जाएगी तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालयों में कंप्यूटर आदि उपकरण की जो आवश्यकता है उसकी भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ई डिस्ट्रिक मैनेजर को चरित्र सत्यापन से संबंधित थानों और तहसीलों में लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी विवेक राय फिचा राम चौहान, अवधेश कुमार, रजा अब्बास, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed