फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सोमवार को भी लोनिवि कार्यालयों में रही तालाबंदी

सोमवार को भी लोनिवि कार्यालयों में रही तालाबंदी

Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को भी लोनिवि कार्यालयों में रही तालाबंदी
अल्मोड़ा। राजकीय ठेकेदार संघ का लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता के खिलाफ आंदोलन जारी है। सोमवार को भी लोनिवि कार्यालयों में तालाबंदी रही। ठेकेदारों ने कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की। बाद में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ठेकेदारों ने दोनों अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दीपावली पर्व पर भी ठेकेदारों को कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों के खिलाफ द्वेष भावना से कार्रवाई और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा पूर्व में छह करोड़ के कार्य गलत तरीके से चहेतों को बांट दिए गए और निविदा प्रक्रिया की खुलेआम अनदेखी की गई। दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के तबादला होने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। धरने पर पृथ्वीराज सिंह मटेला, कुंदन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह मेहरा, अरविंद बिष्ट, महेश नयाल, गोपाल मेहता, जगत कनवाल, राजेंद्र कनवाल, अकरम खान, सुनील पेटशाली, सुंदर मेहरा, हरीश भट्ट, महेश सनवाल, गोपाल बिष्ट, गिरीश पांडे, बहादुर कनवाल, कमला लटवाल, रोहित रौतेला, पूरन पालीवाल आदि शामिल हुए। इधर करीब तीन दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed